मध्य प्रदेश:रीवा-उम्र कैद की सजा सुनते ही कैदी ने जज के सामने खाया जहर, अस्पताल में मौत - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, February 24, 2021

मध्य प्रदेश:रीवा-उम्र कैद की सजा सुनते ही कैदी ने जज के सामने खाया जहर, अस्पताल में मौत

 

उम्र कैद की सजा सुनते ही कैदी ने जज के सामने खाया जहर, अस्पताल में मौत

            उम्र कैद की सजा सुनते ही न्यायालय में हत्या के आरोपी कैदी ने जहर खा लिया है। उसके बाद रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अब परिजनों ने पन्ना जिले की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगया है।
            आरोपी को तत्काल पुलिस ने उपचार के लिए पन्ना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जिसके बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आरोपी को संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रात में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 2 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
             अब परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कोर्ट परिसर के भीतर आरोपी के तौर पर उसकी तलाशी होनी चाहिए थी। ऐसा नहीं हुआ, जिसकी वजह से आरोपी की मौत हो गई। इसके अलावा पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले से ही आत्महत्या के इरादे से जहर लेकर आया था। उसे जैसे ही न्यायालय ने सजा सुनाई तो उसने सेवन कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,