उत्तर प्रदेश:नोएडा-सफाई का महाभियान, 2 घंटे में समेटा 1250 किलो सिंगल यूज प्‍लास्टिक - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, February 22, 2021

उत्तर प्रदेश:नोएडा-सफाई का महाभियान, 2 घंटे में समेटा 1250 किलो सिंगल यूज प्‍लास्टिक

 सफाई का महाभियान, 2 घंटे में समेटा 1250 किलो सिंगल यूज प्‍लास्टिक

            यूपी के नोएडा में एक साथ 55 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। 2 घंटे तक चले इस अभियान 1250 किलो प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा किया। इस मुहिम में लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए नोएडा स्टेडियम में विधायक पंकज सिंह भी शामिल हुए।

            इस महाअभियान में नव ऊर्जा युवा संस्था, टीम युवा सर्फाबाद, लायंस क्लब नोएडा लोटस, जीवन अर्पण संस्था, पब्लिक स्कूल वेलफेयर समिति, रामा फाउंडेशन, कैलाश हेल्थ केयर लिमिटेड, उषा किरन, आरडब्लूए 51 का सहयोग रहा। इसमें 1000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक इकट्ठा करने का लक्ष्य था, लेकिन 1245 किलोग्राम प्लास्टिक लोगों ने जमा किया। लोगों ने एक बार प्रयोग की जाने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ ली। महाभियान का उद्देश्य नोएडा को स्वच्छता रैंक में नंबर 1 बनाना।
शहर में स्वच्छता सुझाव केंद्र बनाए गए - जानकारी के मुताबिक शहर से शनिवार शाम तक 2 लाख 75 हजार 206 नागरिकों का फीडबैक पहुंच चुका था। पिछले सोमवार को यह संख्या 1.50 लाख के आसपास थी। इस तरह नोएडा से 5 दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों ने फीडबैक देकर भी एक रेकॉर्ड बनाया है। नंबर-1 पर चल रहे गोरखपुर में अब तक 3 लाख 40 हजार 124 लोग अपना फीडबैक दे चुके हैं। सिटिजन फीडबैक पर नोएडा अथॉरिटी लगातार जोर दे रही है। इसके लिए शहर में स्वच्छता सुझाव केंद्र भी बनाए गए हैं। आम नागरिक स्वच्छ सर्वेक्षण में अपना फीडबैक स्वच्छता ऐप डाउनलोड कर आसानी से दे सकता है।

#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,