उत्तरप्रदेश :अंबेडकर नगर - वरिष्ठ भाजपा नेता नामित सभासद लालचंद अग्रहरी ने गरीब लोगों के बीच बांटे कंबल - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Sunday, January 10, 2021

उत्तरप्रदेश :अंबेडकर नगर - वरिष्ठ भाजपा नेता नामित सभासद लालचंद अग्रहरी ने गरीब लोगों के बीच बांटे कंबल

 उत्तरप्रदेश :अंबेडकर नगर - वरिष्ठ भाजपा नेता नामित सभासद लालचंद अग्रहरी ने  गरीब लोगों के बीच बांटे कंबल

संवाददाता।इल्तिफातगंज, अंबेडकर नगर। कड़ाके की कड़ाके की सर्दी में  गरीबों व असहयोग को ठंड से राहत देने के लिए स्थानीय  क्षेत्र भाजपा के  नामित सभासद लालचंद अग्रहरी ने ईश्वर नगर  और  अंबेडकर नगर वार्ड मे  कंबल वितरित किया। कंबल पाकर दलित बस्ती की महिलाओं  व असहयोग के चेहरे खिल गए।


वरिष्ठ भाजपा नेता लालचंद अग्रहरी ने कहा कि  अंसार समेत अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों गरीबों और असहयोग को कंबल वितरित किया उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सेवा भाव से कंबल वितरित कर आत्मिक  खुशी हो रही है गरीबों व असहयोग की सेवा करना पुनीत कार्य है उन्होंने कहा कि सर्द के इस मौसम के में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने का कार्य आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतिनिधि बृजेश कुमार उर्फ पप्पू वर्मा रहे। 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पूर्व प्रत्याशी प्रतिनिधि बृजेश कुमार उर्फ पप्पू वर्मा ने पदाधिकारियों व उपस्थित लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए नारी सशक्तिकरण के तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है।यही नहीं हर विभाग में महिला डेक्स बनाया जा रहा है। नामित सभासद लालचंद अग्रहरी ने कहा कि योगी सरकार ने पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पंचायत को चयनित किया। जिससे पंचायत का विकास पूरी तरीके से हो सके। भाजपा के  नामित सभासद  शशि कसौधन,नामित सभासद वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश भट्ट, अखलाक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,