थाना नयागांव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, January 30, 2021

थाना नयागांव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार

 थाना नयागांव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार

            वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक शातिर जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

               घटनाक्रमानुसार दिनांक 30.01.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम अलीपुर के पास से जिलाबदर चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर मुअसं - 11/2021 धारा 3/10 गुंडा एक्ट बनाम अंसार पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- अंसार पुत्र फुंदन हुसैन निवासी अलीपुर, थाना नयागांव एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1. उ.नि. अरविन्द कुमार
2- उ.नि. रघुवीर सिंह
3- आरक्षी श्यामवीर सिंह।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,