उत्तराखंड : देहरादून: पुष्कर सिंह धामी का यह रूप देखा क्या, पहाड़ी गीत के बाद धान रोपनी करते दिखे सीएम, बढ़ाया उत्साह - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, July 10, 2025

उत्तराखंड : देहरादून: पुष्कर सिंह धामी का यह रूप देखा क्या, पहाड़ी गीत के बाद धान रोपनी करते दिखे सीएम, बढ़ाया उत्साह

उत्तराखंड : देहरादून: पुष्कर सिंह धामी का यह रूप देखा क्या, पहाड़ी गीत के बाद धान रोपनी करते दिखे सीएम, बढ़ाया उत्साह 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अलग रूप गुरुवार को देखने को मिला। वह अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे। वहां वे खेत में किसानों के साथ दिखाई दिए। उन्होंने धान के खेत में रोपनी की। किसानों के साथ वे धन की रोपाई करते दिखे। इस दौरान महिलाएं पहाड़ी गीत गाती सुनाई दे रही थी। दरअसल, सीएम पुष्कर सिंह इलाके से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने धान के खेत में रोपाई होती देखी। इसके बाद वे सीधे किसानों के बीच पहुंच गए।

सीएम पुष्कर सिंह इसके बाद वह खेत में पहुंच गए। उन्होंने धान का बिचरा लेकर रोपाई कार्य में भाग लिया। उत्तराखंड में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। प्रदेश के तमाम इलाकों में मानसून का असर दिखाई दे रहा है। इस बार मानसून ने पहले ही दस्तक दे दी है। इसलिए, किसान धान की खेती के कार्य में जुट गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में धान की रोपाई के बाद किसानों का उत्साह बढ़ाया।

सीएम ने की धान की रोपाई

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई की। सीएम धामी ने किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। सीएम धामी ने खरीफ फसल को लेकर किसानों को प्रेरित किया।

अतिवृष्टि वाले इलाकों में पहुंचे सीएम

सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आई.टी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन, शांति विहार में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने नियमित रूप से नालियों की सफाई करने और जल भराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएं।

विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय पुलिस बलों और सभी विभागों को भी अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही रिस्पॉन्स समय को कम से कम रखते हुए प्रभावित लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक उमेश शर्मा काऊ और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,