नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP आज जारी करेगी संकल्प पत्र, महिला सशक्तिकरण पर पार्टी कर सकती है फोकस - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, January 17, 2025

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP आज जारी करेगी संकल्प पत्र, महिला सशक्तिकरण पर पार्टी कर सकती है फोकस

नई दिल्ली:  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP आज जारी करेगी संकल्प पत्र, महिला सशक्तिकरण पर पार्टी कर सकती है फोकस

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज संकल्प पत्र जारी करेगी। दोपहर 2 बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र जारी करेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी इस संकल्प पत्र में कई मुफ्त योजनाओं का ऐलान भी कर सकती है। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार करने में जनता की सक्रिय भागीदारी को अहमियत दी है और इसके लिए एक व्यापक अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगे गए थे, और करीब 1,04,322 लोगों ने अपनी राय दी।

जनता ने बीजेपी को दिए 40,000 से अधिक सुझाव

बीजेपी ने सुझाव प्राप्त करने के लिए एक वीडियो वैन अभियान भी चलाया, जिससे करीब 60,754 सुझाव मिले। इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से भी पार्टी ने 40,000 से अधिक सुझाव प्राप्त किए। महिला सशक्तिकरण भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में एक अहम मुद्दा बन सकता है। ऐसे में महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान भाजपा की तरफ से किया जा सकता है। बीजेपी यदि महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा जैसी योजना लाने का ऐलान करती है, तो यह दिल्ली की महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या हो सकता है खास?

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा शुरू की थी, जो एक लोकप्रिय योजना बन गई।भाजपा अपने संकल्प पत्र में गरीब परिवार में जन्मी बेटी के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के खर्च से खाता खोलने और 21 साल की होने पर 2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा कर सकती है। यह योजना महिला सशक्तिकरण और समाज के कमजोर वर्गों को सीधे लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है और भाजपा को इसका चुनाव में लाभ मिल सकता है।इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी ने नया गाना 'बहाने नहीं, बदलाव चाहिए, दिल्ली में बीजेपी सरकार चाहिए' लॉन्च किया था।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,