बिहार में सीआरपीएफ जवानों के साथ हादसा, पुल से नीचे जा गिरी गाड़ी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, April 4, 2023

बिहार में सीआरपीएफ जवानों के साथ हादसा, पुल से नीचे जा गिरी गाड़ी

बिहार में सीआरपीएफ जवानों के साथ हादसा, पुल से नीचे जा गिरी गाड़ी 


बिहार के जमुई जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार जवान घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सीआरपीएफ की 215 बटालियन के कई जवान एक वाहन पर सवार होकर जमुई मलयपुर पुलिस लाइन से चकाई जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन के क्रॉस करते समय चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी पुल से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार 4 जवान घायल हो गए। इसके बाद घायल चारों जवानों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,