मथुरा: बरसाना और गोकुल की विश्व प्रसिद्ध होली के लिए मथुरा तैयार, 27 फरवरी को खेली जाएगी लड्डू Holi - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, February 25, 2023

मथुरा: बरसाना और गोकुल की विश्व प्रसिद्ध होली के लिए मथुरा तैयार, 27 फरवरी को खेली जाएगी लड्डू Holi

मथुरा: बरसाना और गोकुल की विश्व प्रसिद्ध होली के लिए मथुरा तैयार, 27 फरवरी को खेली जाएगी लड्डू Holi 

कान्हा के ब्रज में होली के मुख्य आयोजन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जहां रंगोत्सव 2023 को लेकर तैयारियां हो रही हैं, वहीं इस बार होली पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के ब्रज आने की उम्मीद है। विदेश से लोग फोन कर पूछ रहे हैं - ब्रज में होली कब है। इस बार बरसाना की प्रसिद्ध लड्डू होली 27 फरवरी को होगी तो अगले दिन 28 फरवरी को बरसाना की लठमार होली खेली जाएगी। बरसाना की होली के बाद 1 मार्च को नंदगांव में लठमार होली का आयोजन होगा।

होली को लेकर यूं तो तमाम जगह रंगोत्सव के तहत सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम कराने की रूपरेखा है, लेकिन लड्डू होली और लठमार होली के दौरान बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं और विदेशी पर्यटकों को यहां अलग ही झलक देखने को मिलेगी। बरसाना स्थित श्रीराधा बिहारी इंटर कॉलेज में 27 फरवरी से ही दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 6 अलग-अलग स्थानों पर स्टेज बनाकर लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 6 सेल्फी पॉइंट बनेंगे, बरसाना के सभी मार्गों को सजाया जाएगा, प्रवेश द्वार बनेंगे, प्रिया कुंड की सजावट होगी और लोकनृत्य समूहों की ओर से गलियों में नृत्य प्रदर्शन किया जाएगा।

वृंदावन में उड़ेगा क्विंटलों अबीर और गुलाल

3 मार्च को रंगभरनी एकादशी के अवसर पर वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी अपने भक्तों संग होली खेलेंगे। इसके साथ ही इस मौके पर देश-विदेश से आए श्रद्धालु-पर्यटक वृंदावन की परिक्रमा भी करेंगे, जिसमें जमकर अबीर-गुलाल उड़ेगा। सुबह से शुरू होकर देर रात तक परिक्रमा का सिलसिला जारी रहता है। वहीं रंगभरनी एकादशी के मौके पर ही मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी होली खेली जाएगी।

ये होंगे ब्रज की होली के प्रमुख आयोजन

27 फरवरी - बरसाना की लड्डू होली
28 फरवरी - बरसाना में लठमार होली
01 मार्च - नंदगांव की लठमार होली
03 मार्च - रंगभरनी एकादशी वृंदावन परिक्रमा

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान लठमार होली

04 मार्च - गोकुल में छड़ीमार होली
07 मार्च - होलिका दहन, फालैन में जलती होलिका से पंडा निकलने की लीला और मथुरा में चतुर्वेदी समाज का डोला
09 मार्च - दाऊजी का हुरंगा, चरकुला नृत्य मुखराई
15 मार्च - रंगजी मंदिर में होली उत्सव वृंदावन
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,