उत्तर प्रदेश: मेरठ : हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जेपी नड्‌डा, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया मेरठ - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, August 13, 2022

उत्तर प्रदेश: मेरठ : हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जेपी नड्‌डा, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया मेरठ

उत्तर प्रदेश: मेरठ : हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जेपी नड्‌डा, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया मेरठ

मेरठ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार की शाम हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान हाथों में तिरंगा और देशभक्ति नारों और गानों के बीच चलते कार्यकर्ता देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अपने ही अंदाज में मनाते नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल भाजपा अध्यक्ष इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाल रहे कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाते भी नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्‌डा ने मेरठ की क्रांतिकारी धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि मेरठ की धरती सांस्कृतिक और आध्यात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण जगह रही है। हम हर घर पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि हम तिरंगे के साथ देश को जोड़ेंगे। यह हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा विकास का प्रतीक है। हम तिरंगे से पूरे देश को जोड़कर उसे आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जेपी नड्‌डा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।

जेपी नड्डा ने कहा कि देश संविधान से चलता है। कानून से चलता है। नियमों के आधार पर आधार पर चलता है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने का जिक्र करते हुए जेपी नड्‌डा ने कहा कि भाजपा ने यह करके दिखाया। आज देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक तिरंगा फहराया जाता है। एक संविधान पूरे देश में लागू है। हमें अपने तिरंगे पर गर्व है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,