राजस्थान में बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानिए कब तक होगी बारिश - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, June 1, 2022

राजस्थान में बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानिए कब तक होगी बारिश

राजस्थान में बदलने लगा मौसम का मिजाज, जानिए कब तक होगी बारिश 

राजस्थान को भीषण गर्मी से निजात देने के लिए अब मानसून दस्तक दे सकता है। माना जा रहा है कि अब राजस्थानवासियों को मानसून के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। क्योंकि कुछ ही दिनों में मानसून प्रदेश के द्वार पर पधारने वाला है। मौसम के जानकारों का कहना है कि जिस स्पीड से वर्तमान में मानसून आगे बढ़ रहा है, ऐसे में संभावना है कि 2-3 दिन में ये गोवा और महाराष्ट्र में प्रवेश कर लेगा। राजस्थान में लगभग 15-20 जून तक इसके आगमन की संभावना है।

इन जिलों में आज बारिश की संभावना
फिलहाल सूचना यह है कि राजस्थान के करीब एक दर्जन जिलों में मौसम का मिजाज बदला है। यहां दोपहर होते ही मौसम ने अचानक करवट ली है। ऐसे में दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि अब करीब 30 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मंगलवार को भी पारा तेज
बता दें कि बीते तीन दिनों से प्रदेश में तापमान में तेजी है। भीषण गर्मी के साथ यहां लोगों को उमस भी परेशान कर रही है।प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान करीब 41 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। बीते दिन भी 16 जिलों में दिन का तापमान 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया। साथ ही करीब आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचने के चलते रात की उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वालो एक- दो दिनों में अब इससे राहत मिल सकेगी।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,