उत्तर प्रदेश: आगरा:लिव इन में रह रही महिला का हाथ बांध चौथी मंजिल से फेंका! मौत के बाद पति अरेस्‍ट - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, June 24, 2022

उत्तर प्रदेश: आगरा:लिव इन में रह रही महिला का हाथ बांध चौथी मंजिल से फेंका! मौत के बाद पति अरेस्‍ट

उत्तर प्रदेश: आगरा:लिव इन में रह रही महिला का हाथ बांध चौथी मंजिल से फेंका! मौत के बाद पति अरेस्‍ट 


पति से विवाद के बाद लिव इन में रह रही एक महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उसके हाथ बंधे हुए थे। मौके पर जमा भीड़ ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका में तीन लोगों को अपार्टमेंट में दबोच लिया। इनमें एक मृतक महिला का पति बताया जा रहा है। सनसनीखेज घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस और एसएसपी मौके पर पहुंच गए।

थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थित ओमश्री अपार्टमेंट में 35 वर्षीय महिला रितिका सिंह पति से विवाद के बाद विपुल अग्रवाल के साथ फ्लैट में दो महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसका पति फिरोजाबाद का टूंडला निवासी आकाश गौतम है। शुक्रवार सुबह 11 बजे कुछ लोग अपार्टमेंट में पहुंचे। इनमें महिला का पति आकाश गौतम और दो महिलाएं थीं। सभी लोग लिफ्ट से चौथी मंजिल पर गए जिसके बाद आपस में मारपीट हो गई। आरोप है कि पति ने रितिका को नीचे फेंक दिया। महिला को लोगों ने बालकनी से नीचे गिरते हुए देखा। महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे।

इसी बीच लोगों ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से निकलकर कुछ लोगों को तेजी से बाहर जाते हुए देखा। शक होने पर तीन को दबोच लिया। इनमें मृतका का पति आकाश गौतम भी है। सूचना देने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पति और दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

लिव इन पार्टनर को भी मारने की कोशिश
महिला के साथ लिव इन में रह रहे विपुल अग्रवाल ने बताया कि पांच लोग आए थे। दरवाजा खोलते ही घर में घुस गए। इसमें महिला का पति आकाश गौतम भी था। उन लोगों आते ही मारपीट शुरू कर दी। उसे रस्सी से बांध दिया। रितिका की गला दबाकर हत्या कर दी । इसके बाद उसे नीचे फेंक दिया। वो लोग मेरी भी हत्या करने वाले थे। मगर, मैंने खिड़की का शीशा तोड़कर शोर मचाया। लोगों के आने पर बड़ी मुश्किल से मेरी जान बची।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,