बिहार में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री पूजा, जानिए क्या है मान्यता - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, May 30, 2022

बिहार में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री पूजा, जानिए क्या है मान्यता

बिहार में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री पूजा, जानिए क्या है मान्यता

आज महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर रही हैं। ऐसी मान्यता है कि माता सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से छुड़ाकर ले आई थीं। इस दिन बरगद के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस वृक्ष की पूजा से तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।मान्यता है कि वट सावित्री की पूजा से महिला को अखंड सौभाग्य के साथ संतान प्राप्ति होती है।बिहार में भी वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह है। छपरा, गया, बेगूसराय सहित कई जिलों में महिलाओं ने वट सावित्री वत्र रखा और वट वृक्ष की पूजा की। महिलाओं ने बताया कि वह निर्जला व्रत के बाद पूजा पाठ करती हैं, जिससे उनके पति की लंबी उम्र होती है। रानी कुमारी ने बताया कि पहली बार वे इस व्रत को कर रही है उन्हें काफी खुशी हो रही है।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,