उत्तर प्रदेश: लखनऊ के मेट्रो रूट पर अब ई-रिक्‍शों की नो एंट्री, जानिए किन रास्‍तों पर नहीं मिलेगी ये सुविधा - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, May 13, 2022

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के मेट्रो रूट पर अब ई-रिक्‍शों की नो एंट्री, जानिए किन रास्‍तों पर नहीं मिलेगी ये सुविधा

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के मेट्रो रूट पर अब ई-रिक्‍शों की नो एंट्री, जानिए किन रास्‍तों पर नहीं मिलेगी ये सुविधा

शहर में अब मेट्रो रूट (E-Rickshaw On Lucknow Metro Route) पर अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहे तक ई-रिक्शे नहीं चलेंगे। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया। ई-रिक्शों की बढ़ती तादाद और इनका रूट तय न होने से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। इस समस्या से निजात के लिए पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने मेट्रो रूट के साथ कुल 11 रूटों पर ई-रिक्शा संचालन पर पाबंदी का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ इस मामले में संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी भी तय की है। पाबंदी के बावजूद इन रूट पर ई-रिक्शा दौड़ते मिले तो संबंधित चालकों के साथ थानों के जिम्मेदारों पर भी कारवाई होगी।

प्रतिबंधित रूट और थाना क्षेत्र

1. मेट्रो रूट पर अमौसी मोड़ से मुंशीपुलिया चौराहा तक
थानाक्षेत्र: सरोजनीनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर, नाका, हुसैनगंज, हजरतगंज, महानगर, गाजीपुर, इंदिरानगर

2. हजरतगंज चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा वाया रॉयल होटल 
थाना क्षेत्र: हजरतगंज, हुसैनगंज, कैसरबाग

3. हजरतगंज चौराहा से बंदरियाबाग चौराहा
थानाक्षेत्र: हजरतगंज, गौतमपल्ली

4. हजरतगंज चौराहा से सिकंदरबाग चौराहा
थाना क्षेत्र: हजरतगंज

5. हजरतगंज से परिवर्तन चौक
थानाक्षेत्र: हजरतगंज, कैसरबाग

6. बंदरियाबाग चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा
थानाक्षेत्र: हजरतगंज, गौतमपल्ली, गोमतीनगर, गाजीपुर

7. अमौसी से बाराबिरवा
थाना क्षेत्र: सरोजनीनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर

8. अहिमामऊ से अर्जुनगंज बाजार, रजमन चौकी, कटाईपुल से लालबत्ती चौराहा तक
थाना क्षेत्र- सुशांत गोल्फ सिटी, कैंट, गौतमपल्ली

9. पिकप पुल ढाल से इंदिरागांधी प्रतिष्ठान होकर विजयीपुर अंडरपास, इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से हाई कोर्ट गेट-3 और इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहे से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन रोड तिराहे तक
थाना क्षेत्र: गोमतीनगर, विभूतिखंड, गाजीपुर

10. शहीद पथ
थाना क्षेत्र: विभूतिखंड, गोमतीनगर, पीजीआई, गोसाईंगंज, आशियाना, सरोजनीनगर

11. बादशाहनगर चौराहे से लेखराज, भूतनाथ होकर पॉलिटेक्निक चौराहे
थाना क्षेत्र: महानगर, गाजीपुर

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,