रूस: युद्ध में कोई घुसा तो भयानक अंजाम....पुतिन की धमकी से डर गया अमेरिका! - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, February 24, 2022

रूस: युद्ध में कोई घुसा तो भयानक अंजाम....पुतिन की धमकी से डर गया अमेरिका!

रूस: युद्ध में कोई घुसा तो भयानक अंजाम....पुतिन की धमकी से डर गया अमेरिका! 


यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में रूस की सेना ने हमले करने शुरू कर दिए हैं। राजधानी कीव में एयर अटैक के साइरन गूंज रहे हैं। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। सड़कों पर गाड़ियां दौड़ रही हैं, लोग हमलों से बचने के लिए शहर छोड़कर भाग रहे हैं। कीव की सड़कों पर लंबा जाम दिखाई दे रहा है। धमाकों और रूसी सैन्य कार्रवाई के बीच यूक्रेन में मॉर्शल लॉ लागू कर दिया गया है। यूक्रेन ने रूस के हमले को 'फुल स्केल अटैक' करार दिया है और वो भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलिकॉप्टर को मार गिराया।

लेकिन इस बीच बड़ा सवाल ये पूछा जा रहा है कि क्या पुतिन की धमकी से अमेरिकी डर गया है? दरअसल, पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान के साथ ही कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर किसी भी देश ने यूक्रेन-रूस वॉर में घुसने की कोशिश की तो अंजाम भयानक होगा। पुतिन की इस कड़ी चेतावनी ने बाद, बाइडेन ने जो प्रतिक्रिया दी, वो भी देख लीजिए।

मैंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बात की और रूसी सेना की ओर से हमले की निंदा की। हम जी7 नेताओं के साथ बैठक करेंगे और अमेरिका और सहयोगी देश मिलकर रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। हम यूक्रेन और यूक्रेनियों को सहायता देना जारी रखेंगे।

बाइडेन ने ये भी कहा कि इस हमले से होने वाली मौतों और विध्वंस के लिए सिर्फ रूस जिम्मेदार होगा। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट होकर और निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस को जवाबदेय ठहराएगी।

पुतिन ने जिस तरह की चेतावनी दी, उसके आगे बाइडेन की इस प्रतिक्रिया को ठंडा माना जा रहा है।


बहरहाल, इस बीच रूस का हमला झेल रहे यूक्रेन ने दुनियाभर में रह रहे अपने देशवासियों के नाम एक भावुक अपील जारी की है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कलेवा ने कहा कि पुतिन ने हम पर हमला किया है, लेकिन कोई भाग नहीं रहा है। सेना, डिप्लोमैट्स, हर कोई काम कर रहा है। यूक्रेन लड़ेगा। यूक्रेन अपने रक्षा करेगा। यूक्रेन जीतेगा
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,