झारखंड : बच्चों की एक-एक आंख क्यों निकाली? कत्ल की गुत्थी बनी पुलिस के लिए पहेली - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, January 28, 2022

झारखंड : बच्चों की एक-एक आंख क्यों निकाली? कत्ल की गुत्थी बनी पुलिस के लिए पहेली

 झारखंड : बच्चों की एक-एक आंख क्यों निकाली? कत्ल की गुत्थी बनी पुलिस के लिए पहेली


झारखंड में दो बच्चों के कत्ल की गुत्थी पुलिस के लिए पहेली बन गई है। मर्डर के मकसद को पुलिस तलाश रही है। आखिर दो बच्चों को क्यों मारेगा? अगर हत्या करेगा भी तो दोनों की एक-एक आंख क्यों निकालेगा? पुलिस की थ्योरी इसी के आसपास घूम रही है।

अंबाडीह में दो बच्चों की निर्मम हत्या
पाकुड़ जिले में अमड़ापाड़ा थाने के अंबाडीह गांव के मांझी टोला में दो बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों बच्चों की अपराधियों ने एक-एक आंख निकाल ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबाडीहा गांव के मांझीटोला में दो बच्चों की हत्या कर शव को खलिहान में फेंका गया था।

परिजनों को रिश्तेदार पर शक
बच्चों की उम्र 10 और 11 साल थी। मृतक के परिजनों के मुताबिक उनके रिश्तेदार गुरुवार शाम को लगभग 6 बजे दोनों बच्चों को अपने घर ले गए थे और वो रात में घर नहीं लौटे। परिवारवालों ने पुलिस को जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूर स्थित खलिहान में लोगों की नजर शव पर पड़ी और तब सूचना मिली।

पुलिस कर रही मामले की जांच
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बच्चों के पिता प्रेम मरांडी के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो-दो बच्चों की निर्मम हत्या से गांव में मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन अपने रिश्तेदार पर संदेह जता रहे हैं।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,