महाराष्ट्र के ये पुलिसकर्मी अब करेंगे वर्क फ्रॉम होम, मुंबई पुलिस के 71 जवान कोरोना पॉजिटिव - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, January 6, 2022

महाराष्ट्र के ये पुलिसकर्मी अब करेंगे वर्क फ्रॉम होम, मुंबई पुलिस के 71 जवान कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र के ये पुलिसकर्मी अब करेंगे वर्क फ्रॉम होम, मुंबई पुलिस के 71 जवान कोरोना पॉजिटिव 

मुंबई में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। तमाम प्रयास के बाद भी मामले घटने की बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं। वायरस की गिरफ्त में हर छोटा, बड़ा और आम इंसान आ रहा है। मुंबई शहर में बीते 24 घंटों के अंदर 71 पुलिस कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुंबई शहर में अब तक 9 हजार 510 पुलिस कर्मचारी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक 123 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। फिलहाल मुंबई पुलिस के 265 कर्मचारी कोरोना के एक्टिव मरीज हैं

पुलिसकर्मियों के लिए वर्क फ्रॉम होम
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटील ने बताया कि 55 साल या उससे अधिक उम्र के पुलिस वालों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है। उन्हें ड्यूटी पर नहीं आना है। जो भी पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए जाते हैं, उन्हें पहले की तरह मेडिकल सुविधा मिलती रहेगी। पाटिल ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का सभी को पालन करना चाहिए।

महाराष्ट्र में कोरोना के 26,538 नए मामले
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,538 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 8 कोरोना मरीजों की बीमारी से मौत हो गई। मुंबई में एक दिन में कोरोना के 15,166 मामले मिले जो कि अब का सर्वाधिक है। यहां 3 मरीजों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामले पिछले दिन की तुलना में 43.71 प्रतिशत बढ़ गए।

मुंबई में 15,166 केस, 3 मौत
अगर सिर्फ मुंबई की बात करें तो यहां एक दिन में 15,166 नए केस मिले और 3 मरीज की मौत दर्ज की गई है। बीएमसी के अनुसार, मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 15,166 नए मामले मिले हैं। ये अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,