राजस्थान :धौलपुर-ITBP के जवान ने चंबल नदी में लगाई छ्लांग, अस्पताल में भर्ती, गृह क्लेश बताया जा रहा है कारण - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, June 24, 2021

राजस्थान :धौलपुर-ITBP के जवान ने चंबल नदी में लगाई छ्लांग, अस्पताल में भर्ती, गृह क्लेश बताया जा रहा है कारण

राजस्थान :धौलपुर-ITBP के जवान ने चंबल नदी में लगाई छ्लांग, अस्पताल में भर्ती, गृह क्लेश बताया जा रहा है कारण 

राजस्थान के धौलपुर जिले के पास से गुजरने वाली चम्बल नदी में गुरुवार को एक व्यक्ति ने चम्बल पुल से नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं इसके बाद व्यक्ति को स्थानीय गोताखोरों ने चम्बल नदी से बाहर निकाला। वहीं इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने बताया किव्यक्ति की जान बच गई है, उसे समय रहते स्थानीय गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया है। वहीं सागरपाड़ा चौकी पुलिस ने व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

गृह क्लेश के चलते कूदा था नदी में
मिली जानकारी के अनुसार धौलपुर के भदियाना का रहने वाला 40वर्षीय रतनसिंह
ने गृह क्लेश के चलते चम्बल नदी के पुल से छलांग लगा थी। यह शख्स आईटीवीपी में नौकरी करता था, जो कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि
एक व्यक्ति की नदी में गिरने की आवाज से आस पास के लोग वहां इकट्ठे हो गए थे। वहीं व्यक्ति की जान बचाने के लिए स्थानीय गोताखोर नाव से चम्बल नदी में चले गए,जिन्होंने व्यक्ति को नदी में डूबने से बचा लिया। नाव की मदद से स्थानीय गोताखोर व्यक्ति को बाहर निकाल लाये। साथ ही सागरपाड़ा चौकी को घटना की सूचना दी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

आगरा किया गया रैफर
पुलिस ने बताया कि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने के बाद उसे रैफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार आईटीबीपी के शख्स की हालत गम्भीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे अब आगरा के जिला अस्पताल से रैफर कर दिया है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,