उत्तर प्रदेश : बस्ती - शव पहुंचाने हेतु निःशुल्क वाहन की पहल - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, May 12, 2021

उत्तर प्रदेश : बस्ती - शव पहुंचाने हेतु निःशुल्क वाहन की पहल


बस्ती। कोरोना संकट काल में सामाजिक संस्था सोशल क्लब बस्ती के संस्थापक उमेश श्रीवास्तव जिला संयोजक अनिल कुमार पाण्डेय जिला अध्यक्ष ऋतुराज सिंह के पहल पर बस्ती जनपद में शव पहुँचाने हेतु, निःशुल्क वाहन उपलब्ध उपलब्ध कराया गया है । यह वाहन सोशल क्लब बस्ती, एसआर  मीडिया वर्क्स के संयुक्त प्रयास से जरूरत मन्द लोगों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। इसका प्रयोग वो लोग करें जिन्हें सरकारी शव वाहन उपलब्ध नही हो पा रही है या जिनके पास स्वयं का वाहन नही है।

इस वाहन पर किसी भी तरह का पैसा नही लिया जायेगा। किसी को सहयोग करना है तो वो तेल डलवाकर सहयोग कर सकते हैं। ड्राइवर एक ही हैं इसलिये हर दिन यह सुविधा उसके शारीरिक क्षमता तक ही उपलब्ध हो पाएगी।वाहन के लिये इन नम्बरों   8795294000, 9208798999, 9838822131, 9984451000 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

#VSKNEWS



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,