बिहार : तुरंत लगे 15 दिन का लॉकडाउन, IMA की मांग - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, May 3, 2021

बिहार : तुरंत लगे 15 दिन का लॉकडाउन, IMA की मांग


पटना. कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देश के सभी राज्यों का बुरा हाल है। तकरीबन सभी प्रदेशों के अस्पतालों में भरे हुए हैं। बिहार में भी कोरोना के कारण हालात बेहद बुरे हैं, जिस वजह से बिहार IMA ने राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए तुरंत 15 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इससे पहले IMA ने नेशनल प्रेजिडेंट डॉ. सजानंद प्रसाद ने देश में 15 दिनों के लिए कंपलीट लॉकडाउन लगाने की मांग की थी। 

कई और लोगों ने किया मांग का समर्थन

IGIMS के डायरेक्टर डॉ. एनआर विश्वास ने कहा कि बिहार में पहले ही लॉकडाउन लगना चाहिए था। बिहार में तुरंत दो हफ्तों का लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। AIIMS पटना के डायरेक्टर डॉ. पीके सिंह ने भी ऐसी ही बात कही। उन्होंने भी राज्य में 15 दिनों के लिए कंपलीट लॉकडाउन लगाने की बात का समर्थन किया।

पटना मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विद्यापत चौधरी ने भी लॉकडाउन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगाए गए सरल प्रतिबंध भी अच्छे परिणाम दे रहे है और निश्चित रूप लॉकडाउन स्थिति को काफी हद तक बेहतर कर देगा। नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉ. बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि अगर लॉकडाउन पहले ही लगा दिया गया होता तो स्थिति कंट्रोल में होती। NSMCH Bihta के डॉ. उदाय कुमार ने भी लॉकडाउन का समर्थन किया।

#VSKNEWS 



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,