झारखंड: रांची में महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पताल में कराए गए दाखिल - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, April 22, 2021

झारखंड: रांची में महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पताल में कराए गए दाखिल

झारखंड: रांची में महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पताल में कराए गए दाखिल 

बड़ी खबर झारखंड से है जहां क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। धोनी के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी दोनों में ही कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव
देश-दुनिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद धोनी की मां देवकी और पिता सिंह धौनी को बरियातू रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है। उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है। पल्स प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।
रांची में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले
रांची में सबसे अधिक 1703 नए संक्रमित मिले, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 692,बोकारो में 178, चतरा में 46, देवघर में 116, धनबाद में 175, दुमका में 53, गढ़वा में 75, गिरिडीह में 30, गोड्डा में 79, गुमला में 149, हजारीबाग में 177, जामताड़ा में 133, खूंटी में 203, कोडरमा में 279, लातेहार में 92, लोहरदगा में 80, पाकुड़ में 4, पलामू में 73, रामगढ़ में 169, साहेबगंज में 120, सरायकेला में 39, सिमडेगा में 143 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 161 नए संक्रमित मिले।
वहीं राज्य में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर घटकर 79.84 प्रतिशत आ गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत 85.60प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 0.89 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.20 प्रतिशत है।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,