उत्तर प्रदेश : बस्ती - स्नातक संघ जिलाध्यक्ष बने बैजनाथ मिश्र - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, April 1, 2021

उत्तर प्रदेश : बस्ती - स्नातक संघ जिलाध्यक्ष बने बैजनाथ मिश्र

 

बस्ती। शिक्षाविद एवं समाज सेवी बैजनाथ मिश्र को राष्ट्रीय स्नातक संघ उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैजनाथ मिश्र के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति से सम्बंधित  पत्र संघ के प्रदेश महामंत्री संगठन हिमांशू गोयल ने जारी किया है।यह जानकारी स्नातक संघ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष बैजनाथ मिश्र ने दी। जिलाध्यक्ष बैजनाथ मिश्र ने अपनी नियुक्ति पर संगठन में संरक्षक अनिल अग्रवाल सांसद राज्य सभा , दिनेश कुमार गोयल सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ,राकेश पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और बताया कि यथा शीघ्र जिला कार्यकारिणी का गठन के प्रदेश नेतृत्व व राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया जाएगा। वही जनपद में जिलाध्यक्ष बैजनाथ मिश्र केे नियुक्त होने पर मंत्री राम चौहान , विधायक कप्तानगंज सी ए चंद्र प्रकाश शुक्ल, विधायक रुधौली संजय जयसवाल, शिक्षाविद राजेंद्र उपाध्याय, डॉ अरविन्द मिश्र, भाजपा नेता सर्व देव दुबे, लालजी तिवारी,कपिलदेव चौधरी, प्रवीण दूबे, बबुन्दर यादव, विजय मिश्र, अरुण  , प्रबन्धक् संघ के सर्वेस मिश्र, गजेंद्र नाथ मिश्र,ओम प्रकाश मिश्र, राजेश नरायन मिश्र, रमेश तिवारी, हरिशंकर पाण्डेय , रमेशकर पाठक, जितेंद्र पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

#VSKNEWS



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,