बस्ती - भाजपा प्रत्याशी अभिनव ने तेज किया सम्पर्क अभियान - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, April 13, 2021

बस्ती - भाजपा प्रत्याशी अभिनव ने तेज किया सम्पर्क अभियान


बस्ती। गेहूं की कटाई, मडाई के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। समर्थक और प्रत्याशी जीत सुनिश्चत करने के लिये घर-घर तक पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सल्टौआ द्वितीय से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अभिनव उपाध्याय ने सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंटकर बैठक में चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया।

प्रत्याशी अभिनव उपाध्याय ने जनसम्पर्क कार्यालय कनेथू बुजुर्ग पर मण्डल प्रभारी  नरेन्द्र चंचल , मण्डल अध्यक्ष  राम निवास गिरी , अरविंद कुमार चौरसिया  , पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम जियावन दुबे , इन्द्रसेन उपाध्याय , मण्डल के समस्त पदाधिकारी गण , सेक्टर संयोजक , बूथ अध्यक्षों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में अभिनव उपाध्याय ने कहा कि वे पार्टी प्रत्याशी है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी पूरी तत्परता से जुट जाय। कहा कि  सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता की ताकत  से ही चुनाव में सफलता मिलेगी। लोग स्वयं को ही प्रत्याशी समझे और गांव- गांव जाकर लोगों से सीध सम्पर्क कर संवाद बनायें।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,