उत्तर प्रदेश: बस्ती-भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस पर गिनाई उपलब्धियां - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, April 7, 2021

उत्तर प्रदेश: बस्ती-भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस पर गिनाई उपलब्धियां

 उत्तर प्रदेश: बस्ती-भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस पर गिनाई उपलब्धियां

मंगलवार को  भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस पर हरदिया चौराहे पर मण्डल महामंत्री ओमकार चौधरी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि लम्बे संघर्षो, उपेक्षा के बीच भाजपा ने लगातार जन सहयोग से प्रगति किया है। हिन्दी भाषी क्षेत्रों के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की मौजूदगी और करोडो कार्यकर्ताओं के सम्बल से पार्टी जन विश्वास अर्जित कर रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय आदि ने जिस स्वप्न को देखा था आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही देश प्रदेश और गांवों से जुड़े करोड़ो कार्यकर्ता उसे साकार कर रहे हैं। सबका साथ सबका विकास के संकल्प की कड़ी में विकास की गति तेज हुई है। स्थापना दिवस पर हमें पार्टी के और मजबूती का संकल्प लेते हुये त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ताकत लगानी होगी। आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी हो चुकी है, जिसके पास देश की लगभग 70 फीसदी आबादी का साथ है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अवनीश पाण्डेय, राजेश चौधरी, जितेन्द्र शाहनी, शुभम चौधरी, मनोज राजभर, सूरज कुमार, जितेन्द्र कुमार, अंकित, कर्मवीर, राजेश, हृदयराम, नीरज, राम विलास, सुधांशु, राजन पाण्डेय, राम बहादुर वर्मा, श्याम भवन चौधरी, लालचंद चौधरी, राघव पाण्डेय, राजीव कुमार आदि शामिल रहे।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,