छत्तीसगढ़: दामाद का दर्द, ससुराल वाले करते रहे मेरी कुटाई, पत्नी खड़ी देखती रही' - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, March 18, 2021

छत्तीसगढ़: दामाद का दर्द, ससुराल वाले करते रहे मेरी कुटाई, पत्नी खड़ी देखती रही'

छत्तीसगढ़: दामाद का दर्द, ससुराल वाले करते रहे मेरी कुटाई, पत्नी खड़ी देखती रही'

            छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। युवक दुकान में बैठा हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने पकड़कर पिटाई की है। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाले लोग उसके ससुराल पक्ष के हैं। पिटाई के बाद उन लोगों ने युवक पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ढीमरापुर है। सीसीटीवी वीडियो में दिख है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने करीब 15 मिनट तक उसकी पिटाई की है। पीड़ित युवक का नाम दुष्यंत सिन्हा है। वह जूते-चप्पल की दुकान में काम करता है। इस दौरान युवक की पत्नी वहीं पर खड़ी होकर देख रही थी। घटना 15 मार्च शाम साढ़े सात बजे की है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है और अब उसका वीडियो वायरल है।

पिटाई करने वाले लोगों में दुष्यंत के ससुर, सास, साला और अन्य लोग हैं। इसकी शादी 6 साल पहले हुई है। दो महीने से पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इससे नाराज पत्नी ने मायके में जाकर रहने लगी है। 15 मार्च को पत्नी के परिवार वालों ने आकर युवक की पिटाई की है, जिसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पत्नी के परिवार वालों ने युवक के ऊपर दहेज प्रताड़ना का केस किया है, इस मामले में युवक को जमानत मिल गई है। वहीं, सवाल है कि पुलिस ने युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की है। फिलहाल इस पर युवक भी कुछ बोलने से बच रहा है। मगर पिटाई का सीसीटीवी वीडियो सामने है।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,