बिहार : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, March 18, 2021

बिहार : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या

बिहार : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की महिला की हत्या

बिहार के जहानाबाद जिले के कल्पा ओपी क्षेत्र के बधार में 10 मार्च को एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का प्रेमी था। महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिसके चलते आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की सिर काटकर हत्या कर दी।

दिल्ली में काम के दौरान शुरू हो गया था प्रेम प्रसंग
एसपी दीपक रंजन ने मामले से पर्दा उठाते हुए इस हत्या में शामिल एक महिला सहित तीन लोगों को गिफ्तार किया है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्पा थाना क्षेत्र में बीते 10 मार्च को एक महिला की सिर कटी लाश बरामद की गई थी। इस मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया था। एसपी ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी राजेश दिल्ली में काम करता था। इसी दरम्यान इस महिला से प्रेम प्रसंग हो गया।

आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी महिला
उन्होंने बताया कि महिला, आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। जिसको लेकर इस घटना की साजिश रची गई और महिला का सिर काटकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को छिपा दिया गया था। एसपी ने बताया कि घटना में छः लोग शामिल थे। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग को गिरफ्तार किया गया है। बाकी अन्य की गिफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,