मध्य प्रदेश:उज्जैन-पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस करीब पहुंची तो कूद गया - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Sunday, March 21, 2021

मध्य प्रदेश:उज्जैन-पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस करीब पहुंची तो कूद गया

मध्य प्रदेश:उज्जैन-पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस करीब पहुंची तो कूद गया


            एमपी के उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप विचलित हो सकते हैं। यह तस्वीर उज्जैन जिले के भेरूगढ़ क्षेत्र की है, जहां एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया था। पुलिस जब उसे उतारने के लिए करीब पहुंची तो वह कूद गया। अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह पारिवारिक कारणों से सदमे में था।
        मृतक का नाम भेरूलाल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार परिवार के लोग ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। युवक की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक युवक शुक्रवार दोपहर को घर से निकला था, जिसकी तलाश में घर वालों ने थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
        पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम भेरूलाल यादव 35 साल निवासी ग्राम पलसोड़ा है। मृतक की 2 बीघा जमीन है, वह गांव में ही मजदूरी कर अपना गुजर-बसर कर रहा था। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह गांव में मां पदमा बाई के साथ रहता था। वह शनिवार सुबह गांव से उज्जैन पहुंचा। जिसके बाद उसने टंकी पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
छोड़ कर चली गई है पत्नी
        पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मृतक शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। 5 साल पहले पत्नी उसे छोड़कर नागदा स्थित मायके चले गई थी। तभी से वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक को शराब की लत थी। इसी के चलते शायद पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। कुछ समय पूर्व ही उसके पिता की भी मौत हो गई थी।
वहीं, एडिशनल एसपी ग्रामीण आकाश भूरिया ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम माले की जांच कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें प्रशासन की भी लापरवाही है। बड़ी टंकी पर चढ़ने के लिए जो सीढ़ी है, उस पर गेट नहीं लगा था। इसके साथ ही कोई चौकीदार भी नहीं था। पुलिस ने उसे रोकने के लिए नीचे भी कोई इंतजाम नहीं किया था।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,