उत्तर प्रदेश:पीलीभीत-नेपाल घूमने गए थे भारतीय नागरिक, पुलिस ने मारी गोली, 1 की मौत - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, March 5, 2021

उत्तर प्रदेश:पीलीभीत-नेपाल घूमने गए थे भारतीय नागरिक, पुलिस ने मारी गोली, 1 की मौत

उत्तर प्रदेश:पीलीभीत-नेपाल घूमने गए थे भारतीय नागरिक, पुलिस ने मारी गोली, 1 की मौत

       उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के इंडो नेपाल बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आई है। पीलीभीत के तीन युवक सीमा पार कर नेपाल घूमने गए थे। जहां पर किसी बात पर भारतीय नागरिकों की नेपाल पुलिस की बहस हो गई।

इस पर नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक भारतीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका शव नेपाल के अस्पताल में है। वहीं, एक युवक अपनी जान बचाकर भारत की सीमा में आ गया। तीसरे युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

एसपी ने बताया कि फिलहाल बॉर्डर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। जिससे किसी भी तरह का बॉर्डर पर माहौल न बिगड़े और शांति व्यवस्था बनी रहे।

   (Reporter)
Vivek Mishra
   #vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,