हरियाणा : फ़रीदाबाद - अंग्रेजी नववर्ष का शुभकामनाओं के साथ हुआ आगाज - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, January 6, 2021

हरियाणा : फ़रीदाबाद - अंग्रेजी नववर्ष का शुभकामनाओं के साथ हुआ आगाज

 हरियाणा : फ़रीदाबाद - अंग्रेजी नववर्ष का शुभकामनाओं के साथ हुआ आगाज


अंग्रेजी नववर्ष का शुभकामनाओं के साथ हुआ आगाज। अंग्रेजी नववर्ष की पावन बेला पर वीर भारत ट्रस्ट द्वारा परिवहन एवम कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा जी को नव वर्ष की बधाई दी गई।

 वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा जी को आज नए साल के पहले दिन परिवहन एवम कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार के कार्यालय  में अंग्रेजी नववर्ष के आगमन पर फूलों का गुलदस्ता देकर उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए नए साल की बधाई दी गई। टिपर चंद शर्मा ने सभी समाजसेवियों को संबोधित करते हुए  कहा कि इस  तरह का काम बहुत ही कम लोग कर पाते है। सभी को मिलकर  अच्छे और नेक काम करने चाहिए। वीर भारत ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता नेगी ने कहा कि सभी के किसी न किसी रूप में सामाजिक भागीदारी होनी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए मास्क, हैंड, वाश और सोशल डिस्टेंस का का पालन करना बहुत जरूरी है। साथ ही सतर्कता भी जरूरी है। भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से भी हमें बचना चाहिए। बल्लभगढ़ क्षेत्र को सवारने के लिए बल्लभगढ़ की एसडीएम अपराजिता ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। सामाजिक कार्यों में भी आगे रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा को सम्मानित करते हुए हमें हार्दिक प्रसंशा हो रही है। इसके बाद टिपर चंद शर्मा द्वारा भी वीर भारत ट्रस्ट के पदाधिकारियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। उन्होंने  कहा कि साल 2020 के बाद 2021 में भी वीर भारत ट्रस्ट को असीम सफलता मिले यही कामना करता हूँ। टिपर चंद शर्मा द्वारा वीर भारत ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता नेगी को फूलों का गुलदस्ता और राधा कृष्ण की मूर्ति देकर सम्माननित किया गया। इन सबके बीच सबसे आकर्षक का केंद्र रही छोटी सी गुड़िया सृष्टि गुलाटी। सृष्टि को उसकी असाधारण उपलब्धि के लिए भी सम्माननित किया गया। रिकॉर्ड होल्डर गर्ल सृष्टि गुलाटी का इस साल का यह पहला सम्मान है। सभी को बेहद खुशी है इस सम्मान की। इस सम्माननित कार्यक्रम में वीर भारत ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता नेगी, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, लोकेश शर्मा, प्रिया गुलाटी, पूनम रावत, सरिता रावत, कृष्णा शर्मा, रंजीत पंडित, पवन सैनी, सचिन शर्मा, हिताशी, दीपिका, प्रिया गुलाटी अन्य गणमान्य लोग लोग उपस्थित थे। 



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,