उत्तर प्रदेश : बस्ती - संगठन को मजबूत कर साम्प्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जबाब देगी कांग्रेस-सचिन नायक - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, January 11, 2021

उत्तर प्रदेश : बस्ती - संगठन को मजबूत कर साम्प्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जबाब देगी कांग्रेस-सचिन नायक

उत्तर प्रदेश : बस्ती -  संगठन को मजबूत कर साम्प्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जबाब देगी कांग्रेस-सचिन नायक


संगठन सृजन अभियान में बोले कांग्रेस नेता अन्नदाता, नौजवान, व्यापारी भाजपा राज में सभी परेशान

बस्ती  । संगठन को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करके कांग्रेस साम्प्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जबाब देगी। गैर कांगं्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में बहुत पीछे लाकर खड़ा कर दिया है। किसान, नौजवान परेशान हैं और उद्योग धंधे चौपट हो रहे हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस से उम्मीद लगाये हुये हैं ऐसे में संगठन को मजबूत कर जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा। यह विचार कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन प्रभारी सचिन नायक ने व्यक्त किया। वे सोमवार को गौर विकास खण्ड के भरवलिया न्याय पंचायत के सिकटा गांव में आयोजित संगठन सृजन अभियान को सम्बोधित कर रहे थे।

ग्रामीणों से सीधा संवाद बनाते हुये  सचिन नायक ने पूंछा कि गन्ने का मूल्य भुगतान हो रहा है, धान की खरीदारी से संतुष्ट है। कहा कि आज भाजपा की सरकार में अन्नदाता कडाके की ठंड में अधिकार मांग रहा है किन्तु सरकार समस्या हल करने की जगह किसानों पर लाठी और आंसू गैस बरसा रही है। आने वाले चुनावों में मतदाता इसका मुंहतोड़ जबाब देंगे।

प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी देवेन्द्र निषाद ने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है, भाजपा नेताओं के झूठ से वह परिचित हो चुकी है। प्रदेश में कानून  व्यवस्था की स्थिति दयनीय है, बहू, बेटियां असुरक्षित है। भाजपा की योगी सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है।

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने उपस्थित लोगों का आवाहन किया कि वे कांग्रेस की ओर लौट चलेें और मजबूती दें जिससे विकास और विश्वास का नया दौर शुरू हो।

कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने अध्यक्षता करते हुये कहा कि संगठन की वह असली शक्ति है जिससे हम अराजक तत्वों को मुंहतोड़ जबाब देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाने की दिशा में कामयाब होंगे।

संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वनाथ चौधरी, नर्वदेश्वर शुक्ल, डा. दीपेन्द्र सिंह, अनिल भारती, रविन्द्र सिंह ‘राजन’, सोमनाथ पाण्डेय, बच्चूलाल गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, शिव विभूति मिश्र,  अमित सिंह, प्रदीप चौधरी, मनोज तिवारी, पंकज द्विवेदी, जुवेर शेख, राकेश पाण्डेय, जगदीश शर्मा, आदर्श पाठक, अनुराग पाण्डेय के साथ ही कांग्रेस के अनेक  पदाधिकारी एवं ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके पुण्य तिथि पर नमन् किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,