बस्ती : कांग्रेस ने ध्वजारोहण, गोष्ठी के साथ मनाया स्थापना दिवस - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, December 28, 2020

बस्ती : कांग्रेस ने ध्वजारोहण, गोष्ठी के साथ मनाया स्थापना दिवस

 बस्ती : कांग्रेस ने ध्वजारोहण, गोष्ठी के साथ मनाया स्थापना दिवस


 किसानों के समर्थन में निकाली कांग्रेस संदेश यात्रा

बस्ती । कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस सोमवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में ध्वजारोहण, गोष्ठी, पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं के सम्मान, खेत और किसान की रक्षा में कांग्रेस संदेश पद यात्रा के साथ मनाया गया।

प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र निषाद ने कहा कि देश को आजाद कराने से लेकर नव निर्माण तक कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत हो इसके लिये पूरी निष्ठा से दायित्व निभाने होंगे। पूर्व विधायक विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, रामभवन शुक्ल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ शबीहा खातून, अनिल भारती, बालमुकुन्द मिश्र, शीतला शुक्ल, आदि ने  कांग्रेस के योगदान, बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि आज समूचा देश कांग्रेस की ओर विश्वास भरी दृष्टि से देख रहा है, भाजपा के झूठ और तानाशाही रवैये से किसान से लेकर हर वर्ग त्रस्त है ऐसे में हमें मिलकर लोगों का भरोसा जीतना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठ नेता छोटेलाल तिवारी, जगनरायन आर्य, मानिकराम मिश्र, गायत्री गुप्ता, सुरेन्द्र मिश्र, पृथ्वीपाल चौधरी को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कहा कि सबके प्रयास से ही पार्टी मजबूत होगी, देश के किसान महीने भर से अपने हक के लिये आन्दोलित है,पार्टी अन्नदाता के साथ है।  इसी क्रम में उपाध्यक्ष विपिन राय, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रशान्त पाण्डेय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाण्डेय का माल्यार्पण कर पार्टी नेताओं ने उनका उत्साह बढाया। संचालन करते हुये पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कांग्रेस के इतिहास और वर्तमान स्थितियों पर प्रकाश डाला।  


ध्वजारोहण, संगोष्ठी एवं पार्टी कार्यालय से नेताजी सुभाष चन्द्र चौक तक खेत और किसान की रक्षा में कांग्रेस संदेश पद यात्रा में मुख्य रूप से कुंवर जितेन्द्र सिंह, गिरजेश पाल, डा. दीपेन्द्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव, गौरीशंकर कन्नौजिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा, नीलम विश्वकर्मा, वृजेश आर्य, सत्यनारायण शुक्ल, नर्वदेश्वर शुक्ल, सूर्यमणि पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, अमित सिंह, आदित्य त्रिपाठी, विकास वर्मा, गुड्डू सोनकर, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, नवीन कन्नौजिया, मनोज त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह राजन, राहुल चौधरी, रविन्द्र चौधरी, लालजीत पहलवान, शेर मोहम्मद, मिनहाजुल हक, अयाज अहमद, युसुफ अंसारी, अतीउल्ला सिद्दीकी, पिन्टू मिश्र, देवानन्द पाण्डेय, दूधनाथ यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,