शेखपुरा : कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में आज कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस बहुत हि धूमधाम से मनाया गया
शेखपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में आज कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस बहुत हिबधूमधाम से मनाया गया। इस अवसर एनपीआर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुन्दर साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने सर्वप्रथम आजाद हिंद आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। तत्पश्चात कार्यकर्त्ताओं ने शेखपुरा जिला के जनक स्व. राजो सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इसके बाद झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय गीत गाकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने देश के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया।
News By TeamVSK Mohit Chauhan


No comments:
Post a Comment