इटावा : नोडल अधिकारी डा0 राजशेखर द्वारा धान क्रय केन्द्र मंडी परिषद, दतावली-इटावा के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, December 29, 2020

इटावा : नोडल अधिकारी डा0 राजशेखर द्वारा धान क्रय केन्द्र मंडी परिषद, दतावली-इटावा के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया

इटावा : नोडल अधिकारी डा0 राजशेखर द्वारा  धान क्रय केन्द्र मंडी परिषद, दतावली-इटावा के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया

इटावा।आयुक्त कानपुर मण्डल कानपुर/नोडल अधिकारी डा0 राजशेखर द्वारा  धान क्रय केन्द्र मंडी परिषद, दतावली-इटावा के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया।   धान क्रय केंद्र निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान रजिस्ट्रेशन पंजिका, स्टॉक रजिस्टर व धान निरीक्षण पंजिका आदि सहित केंद्र पर उपलब्ध अभिलेखों  का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों की फसल की घटतौली को  दृष्टिगत वहां मौजूद इलेक्ट्रॉनिक तराजू  के ऊपर  स्वयं धान के बोरे को रखवाकर  बजन कराया  और उसकी  वास्तविक वजन  को जाना जो कि पूरी तरह सही थी।

      निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान क्रय रजिस्टर में अंकित धान विक्रेता कृषक सुरेष चन्द्र व भूरा देवी  के मोबाइल नम्बर पर बात की जिस पर किसानो द्वारा धान बेचने के समय भुगतान में कोई परेशानी होना नहीं बताया। इसके बाद उन्होेने देवेन्द्र कृषक के मोबाइल पर बात की  जिसके द्वारा अभी हाल में ही धान बेंचा गया है उसके द्वारा भुगतान लम्बित बताया गया जिस पर उन्होने  को खुलवाकर देखने पर पाया कि 25 कु0 धान बेचा गया है  उसका बैंक द्वारा क्लीरेन्स हो गया है।इसके बाद उन्होने धान क्रय क्रेन्द्र दतावली का निरीक्षण करने पर पाया कि कुछ धान रखा हुआ हैं। उन्होने किसान अष्वनी से जानकारी करने पर पाया कि 80 कु0 धान लेकर आया था उसमें अभी तक 35 कु0 धान की तौल हो गयी  है।बाकी धान की तौल की जा रही है। उन्होने धान के बोरो पर मार्किग कराये जाने के निर्देष दिये।  उन्होने धान क्रय केन्द्र प्रभारी से जानकारी की कितने किसानो द्वारा केन्द्र पर धान बेचा गया कितने को भुगतान हो गया है। इस पर बताया गया कि 80 किसानों द्वारा धान बेचा गया जिसमें 71 किसानो को बैंक के माध्यम से भुगतान किया जा चुका है कुछ किसानो के बैंक खाते मैच नहीं हो रहे है उन किसानो को बुलाकर बैंक खातेां का मिलान किया जा रहा है।

 इसके बाद आयुक्त राजशेखर द्वारा  सुन्दरपुर में संचालित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि फीड बैक रजिस्टर बनाया जाये जिसमें रात्रि में रूकने वाले लोगो के सुझाव अंकित किये जाये। महिला/पुरूषो के अलग अलग रूकने की व्यवस्था की जाये।  उनके द्वारा पेयजल हेतु पानी की उपलब्धता के संबंध में जानकारी करने ईओ ने बताया कि आरओ, गीजर की व्यवस्था की गयी है।  उन्होने कहा कि रात्रि मे रूकने वालो से आईडी ली जाये जो लोग रजिस्टर में अपना नाम नही लिख पाते उनके अगंठे लगवाये जाये।  इस  अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति सिंह , पुलिस महानिरीक्षक विजिलेंस एस.के.भगत,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ,जे0डी0सी  अभय कुमार शाही, ,जिला विकास अधिकारी दीन दयाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए उमाकान्त त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट उमेशमिश्रा,  उप जिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ,  खाद्य एवं विपणन अधिकारी सन्तोष कुमार ,एआर केाआपरेटिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



 News By TeamVSK Pravesh Kashyap

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,