नई दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! नमो भारत स्टेशनों से तीन रूटों पर बस सर्विस शुरू - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, May 6, 2025

नई दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! नमो भारत स्टेशनों से तीन रूटों पर बस सर्विस शुरू

 नई दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए गुड न्यूज! नमो भारत स्टेशनों से तीन रूटों पर बस सर्विस शुरू

एनसीआरटीसी ने दिल्ली सेक्शन में नमों भारत स्टेशनों पर यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा शुरू कर दी है। एनसीआरटीसी ने इसके लिए डीटीसी के साथ मिलकर दिल्ली में विभिन्न रूटों पर चलने वाली इलेक्ट्रिक एसी बसों को नमो भारत स्टेशनों से इंटिग्रेट करने की व्यवस्था की है। इसके लिए आपसी सहमति से शुरुआत में तीन ऐसे रूट निर्धारित किए गए हैं, जो न्यू अशोक नगर और आनंद विहार से कनेक्टेड हैं। इनमें से एक रूट की बसें न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन से ही संचालित की जा रही हैं।

बसें अपने निर्धारित रूटों पर सेवाएं प्रदान करने के दौरान नमो भारत स्टेशनों पर बने ड्रॉप ऑफ लेन में रुक रही हैं। नमो भारत स्टेशन के पास जिस रूट पर ये बसें चलाई जा रही हैं, उनमें न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन से आनंद विहार आईएसबीटी तक, आनंद विहार आईएसबीटी से अशोक नगर बॉर्डर तक और अशोक नगर बॉर्डर से मयूर विहार फेस-3 पेपर मार्केट तक के रूट शामिल हैं। बसें सुबह 6:30 बजे से रात 11 बजे तक अपने-अपने टाइम टेबल के अनुसार इन रूट पर चल रही हैं। इन बसों के चलने से चिल्ला गांव, सपेरा बस्ती, न्यू कोंडली, दल्लूपुरा, गाज़ीपुर गांव और गाजीपुर मंडी, धर्मशिला क्रॉसिंग, त्रिलोकपुरी आदि क्षेत्रों के लोग नमो भारत के नेटवर्क से जुड़ गए हैं। इससे उनके लिए गाज़ियाबाद और मेरठ तक नमो भारत से यात्रा करना बेहद आसान हो गया है।

इस पहल से न सिर्फ सड़कों पर लगने वाली गाड़ियों की भीड़ और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि प्रदूषण जैसी समस्याओं के समाधान में भी सहायता मिलेगी। वर्तमान में, दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा 11 स्टेशनों के साथ जनता के लिए संचालित है। साथ ही, कॉरिडोर के अन्य खंड जैसे सराय काले खां से न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक ट्रायल रन किए जा रहे हैं। एनसीआरटीसी का लक्ष्य है कि पूरे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को इसी साल जनता के लिए शुरू कर दिया जाए।

#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,