उत्तर प्रदेश: नोएडा में 1.2 करोड़ के 540 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, नॉलेज पार्क में छात्रों को करते थे सप्लाई - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, February 23, 2023

उत्तर प्रदेश: नोएडा में 1.2 करोड़ के 540 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, नॉलेज पार्क में छात्रों को करते थे सप्लाई

उत्तर प्रदेश: नोएडा में 1.2 करोड़ के 540 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, नॉलेज पार्क में छात्रों को करते थे सप्लाई

नोएडा: स्वाट टीम और नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने 540 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क क्षेत्र में स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे। आरोपी के पास लुधियाना व महाराष्ट्र में भी बड़े पैमाने पर गांजा सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक बरामद हुए गांजे की अंतरराष्ट्रीय कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपियों में रतन सिंह व सदाशिव मिश्रा हैं। रतन हापुड़ के गांव हसनपुर का रहने वाला है जबकि सदाशिव उड़ीसा के गांव मैदिनपुर का रहने वाला है। दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। रतन पर दस हजार का इनाम घोषित था।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी यतेंद्र कुमार को गांजा तस्करों के संबंध में मुखबिर से अहम सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने 150 सेक्टर के कट के पास से कैंटर सवार दो तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी में कैंटर में छोटे-छोटे बॉक्स बने मिले। उन्हीं के बीच रखकर आरोपी गांजा की तस्करी करते थे। तलाशी में कुल 540 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों आरोपी दिल्ली एनसीआर के कई अलग-अलग जिले में भी पूर्व में गांजा सप्लाई कर चुके है। पुलिस टीम को डीसीपी ने 20 हजार का पुरस्कार दिया है। दावा किया गया है कि बरामद किए गए गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 20 लाख रुपये है।

तीन साथी पूर्व में पकड़े गए थे
रतन के तीन साथियों को स्वाट टीम ने 14 दिन पहले बीटा दो कोतवाली क्षेत्र से 500 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। उसी मामले में रतन फरार हो गया था। तभी से उस पर दस हजार का इनाम घोषित था। रतन पिछले तीन साल से गांजा तस्करी का धंधा संचालित कर रहा था।
#VSKNEWS


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,