मध्य प्रदेश: खंडवा में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, मरा समझ झाड़ियों में फेंका, प्राइवेट पार्ट पर गहरा जख्म - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, November 1, 2022

मध्य प्रदेश: खंडवा में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, मरा समझ झाड़ियों में फेंका, प्राइवेट पार्ट पर गहरा जख्म

मध्य प्रदेश: खंडवा में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, मरा समझ झाड़ियों में फेंका, प्राइवेट पार्ट पर गहरा जख्म


एमपी के खंडवा (khandwa today news) में एक चार साल की बच्ची से दरिंदगी हुई है। सोमवार की सुबह घर से गुम हुई चार साल की मासूम देर शाम झाड़ियों में मिली है। पुलिस और परिवार के लोगों ने उसे 14 घंटे तक ढूंढा है। इसके बाद लोगों को सफलता मिली है। मासूम को परिजनों ने पीआईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया है। इसके बाद खंडवा एसपी विवेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और बच्ची के परिजनों से बात की। बच्ची की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक है। साथ ही प्राइवेट पार्ट में गंभीर जख्म है। बच्ची दिवाली मनाने के लिए अपने फूफा के घर पंधाना से आई थी। उसे किसी अनजान शख्स ने उठा लिया था।

पुलिस के सामने आरोपी ने कबूल किया है कि उसने मारकर फेंक दिया है। खंडवा पुलिस आरोपी को लेकर ही बच्ची को ढूंढने निकली थी। वह झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिली थी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। उसे यह भी नहीं पता था कि उसने बच्ची को कहां फेंका है। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने कहा है कि उसके गले पर निशान है। शरीर में भी अन्य जगहों पर चोट है।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,