बिहार में 15 जिलों के बाढ़ ने मचाई तबाही, 20 लाख लोग प्रभावित, अब तक 53 की मौत - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, September 4, 2021

बिहार में 15 जिलों के बाढ़ ने मचाई तबाही, 20 लाख लोग प्रभावित, अब तक 53 की मौत

बिहार में 15 जिलों के बाढ़ ने मचाई तबाही, 20 लाख लोग प्रभावित, अब तक 53 की मौत 

बिहार में कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य के 15 जिलों की करीब 20 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ से प्रभावित है। इस बीच, अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग का दावा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। इस बीच बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 477 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बांटी गई है।


आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य के 15 जिलों के 83 प्रखंडों की कुल 394 पंचायतें बाढ़ से आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित है। वहां की 19.92 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ की चपेट में है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इन जिलों में राहत व बचाव का कार्य तेज कर दिया है।

बाढ़ से प्रभावित हैं ये जिले
विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पटना के अलावा वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, खगड़िया, सहरसा, भागलपुर, सारण, कटिहार, मुंगेर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मधेपुरा, समस्तीपुर जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 17 और एसडीआरएफ की 12 टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा 2 एनडीआरएफ की और 3 एसडीआरएफ की अन्य टीमें दूसरे बाढ़ प्रभावित जिलों में पहले से तैनात हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1,800 से अधिक नावों का परिचालन किया जा रहा है।

'प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर और सामुदायिक किचेन चलाए जा रहे'
अधिकारी का कहना है कि जरूरत के अनुसार इन नावों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। अधिकारी ने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में 3 लाख 70 हजार से ज्यादा पॉलीथीन शीट और 4 लाख 75 हजार सूखा राशन पॉकेट बांटे गये हैं। इसके अलावा सभी जिलों में फसल के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। आंकलन होने के बाद किसानों को क्षतिपूर्ति की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर और सामुदायिक किचेन चलाए जा रहे हैं।

बाढ़ के पानी से अब तक 53 लोगों की मौत: अधिकारी
उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के मुताबिक अब तक 7,95,538 बाढ़ प्रभावित परिवारों को अनुग्राहिक राहत राशि (जीआर) के राशि के रूप में प्रति परिवार को 6000 रुपये की दर से कुल 477.32 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य के प्रमुख नदियां गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, गंगा, महानंदा नदी अभी भी कई स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।
#VSKNEWS

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,