महाराष्ट्र : मुंबई पहुंचा मॉनसून, झमाझम बरस रहे बदरा, जगह-जगह भरा पानी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, June 9, 2021

महाराष्ट्र : मुंबई पहुंचा मॉनसून, झमाझम बरस रहे बदरा, जगह-जगह भरा पानी


मुंबई.
 महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून का आगमन हो चुका। IMD ने इसकी पुष्टि की। IMD मुंबई के उप महानिदेशक डॉ. जयंत सरकार ने बताया कि आमतौर पर मुंबई में मॉनसून 10 जन को आता है लेकिन इसबार एवरेज अराइवल डेट से पहले ही पहुंच गया। आपको बता दें कि मुंबई के कई इलाकों में रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने पहले ही चेताया था कि 9 जून से 11 -12 जून के बीच मुम्बई, ठाणे नवी मुम्बई, रायगढ़ और कोंकण के कई इलाकों में तेज मूसलाधार बरसात हो सकती है। प्रशासन की तरफ से इन चार दिनों के दौरान मधछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग की मानें तो आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर समुद्र में 4.22 मीटर की हाई टाइड आने वाली है और उस दौरान अगर ये तेज बरसात जारी रही तो अनलॉक के कामकाजी दिन में आज मुम्बईकरों की मुसीबत बढ़ सकती है। समुद्र का तेज बहाव तेज बारिश के साथ मुम्बई के लो लाइन इलाकों में जलजमाव कर सकता है जिससे ट्रैफिक की समस्या भी हो सकती है। जानकारों की मानें तो जिस तरह बरसात हो रही है उससे नहीं लगता कि ये बारिश कुछ घंटों तक रुकेगी और अगर बारिश नहीं रुकी तो शहर और उपनगरों की मुसीबत बढ़ सकती है।

#VSKNEWS



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,