मध्य प्रदेश : भोपाल में अनलॉक की नई गाइडलाइंस जारी, जनता कर्फ्यू सिर्फ रविवार को - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, June 10, 2021

मध्य प्रदेश : भोपाल में अनलॉक की नई गाइडलाइंस जारी, जनता कर्फ्यू सिर्फ रविवार को


भोपाल:
 मध्य प्रदेश में कोरेाना संक्रमण के हालात तेजी से सुधर रहे है। जिंदगी आम हो चली है। यही कारण है कि जनता कर्फ्यू की अवधि में बदलाव किया जा रहा है। राजधानी भोपाल में अब सप्ताह में दो दिन नहीं बल्कि सिर्फ रविवार को जनता कर्फ्यू लगा रहेगा। भोपाल में पहले शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू रहता था लेकिन आने वाले रविवार केा शनिवार रात आठ बजे से सोमवार छह बजे तक ही जनता कर्फ्यू रहेगा। जिलाधिकारी अविनाश लवानिया के आदेश में कहा गया है कि होटल, रेस्टोरेंट और खाने की दुकानें टेक होम के साथ खुल सकती है। रात का कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक पूर्ववत जारी रहेगा।

सम्पूर्ण जिले में प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से प्रात: छह बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। प्रत्येक रविवार को जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। दूध डेरी प्रात: छह से नौ बजे तक तथा केमिस्ट एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान पूरे दिन खुले रह सकेगें। वैक्सीनेशन कार्य में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों एवं वैक्सीनेशन कराने वाले व्यक्तियों को आने एवं जाने के लिए, आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, औद्योगिक इकाईयो के श्रमिको व कर्मियो, औद्योगिक कच्चे माल तथा उत्पाद के परिवहन, बीमार व्यक्तियों के परिवहन एवं एयरपोर्ट तथा रेल्वे स्टेशन आने जाने, परीक्षा और प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने के लिए छूट रहेगी।

#VSKNEWS



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,