महाराष्ट्र : मुंबई - वालों को घर से नहीं निकलने की सलाह, आज शाम गुजरात के तट पर पहुंचेगा तूफान - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, May 17, 2021

महाराष्ट्र : मुंबई - वालों को घर से नहीं निकलने की सलाह, आज शाम गुजरात के तट पर पहुंचेगा तूफान


मुंबई.
 भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि तूफान 'टाउ-टे' "विकराल चक्रवाती तूफान" में बदल गया है। IMD ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया। विभाग ने पहले इसके विकराल रूप लेने का कोई अनुमान नहीं लगाया था। महाराष्ट्र  की राजधानी मुंबई में भी इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस वक्त् मुंबई वालों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

'टाउ-टे' के कारण मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में रात में और सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश के कारण शहर में कहीं भी जलजमाव नहीं हुआ, कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये और अब तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है।

#VSKNEWS 

#Tauktae



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,