महाराष्ट्र: नासिक-पहले चक्कर, बेहोशी, फिर मौत..महाराष्ट्र के नासिक में हुई एक दिन में 9 लोगों की रहस्यमय मौत - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Sunday, April 18, 2021

महाराष्ट्र: नासिक-पहले चक्कर, बेहोशी, फिर मौत..महाराष्ट्र के नासिक में हुई एक दिन में 9 लोगों की रहस्यमय मौत

महाराष्ट्र: नासिक-पहले चक्कर, बेहोशी, फिर मौत..महाराष्ट्र के नासिक में हुई एक दिन में 9 लोगों की रहस्यमय मौत

महाराष्ट्र के नासिक शहर में चक्कर खाकर एक दिन में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले भी चार लोगों की इसी प्रकार से मौत हुई थी। नासिक में हो रही ऐसी घटनाओं से डॉक्टरों को भी हैरानी हो रही है। हालांकि लोगों से चक्कर आने पर सावधान रहने की भी अपील की गई है।
चक्कर से बेहोश, फिर मौत
अचानक चक्कर खाकर पहले लोग बेहोश हुए फिर बाद में उनकी दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। एक दिन में यह संख्या 9 तक पहुंच चुकी है। वहीं बीते 3 दिनों में यह आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है। खास तौर पर मृतकों में युवाओं का भी समावेश है। इसके पहले किसी की रास्ते में चलते समय चक्कर खाकर मौत हुई तो किसी की घर मे चक्कर आने से मौत की बात सामने आई थी।
गर्मी ने बढ़ाई मुश्किल
बीते कुछ दिनों से नासिक शहर का पारा काफी ऊपर जा चुका है। शहर का तापमान फिलहाल 40 डिग्री के ऊपर है। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से होने वाली दिक्कतें शुरू हो गई हैं और इसी वजह से मौत होने की भी आशंका जताई जा रही है। बढ़ती गर्मी की वजह से चक्कर खाकर मौत होने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है। हालांकि इन मौतों के पीछे की पुख्ता वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
डॉक्टर भी हैरान
इस नई प्रकार की बीमारी पर डॉक्टरों को भी हैरानी हो रही है। चक्कर आना या फिर इस प्रकार के किसी भी लक्षण को हल्के में ना लिया जाए। इस बात की सलाह डॉक्टर शहर के नागरिकों को दे रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान बिना कारण घर से बाहर ना निकलें। घर से बाहर निकलते समय भी तमाम सावधानियों का ख्याल रखें।
शनिवार के दिन नासिक शहर में 4 लोगों की चक्कर खाकर मौत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। यह मामला इंदिरा नगर, उपनगर, श्रमिक नगर, देवलाली गांव में हुई थी।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,