उत्तर प्रदेश:एटा-ग्राम मिहुता में मामूली विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या का प्रयास दो नामजद आरोपी गिरफ्तार - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Tuesday, March 9, 2021

उत्तर प्रदेश:एटा-ग्राम मिहुता में मामूली विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या का प्रयास दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश:एटा-ग्राम मिहुता में मामूली विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या का प्रयास दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

    थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता,  अलीगंज पुलिस द्वारा ग्राम मिहुता में मामूली विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या का प्रयास करने की घटना में वाँछित चल रहे दो नामजद आरोपी अमरदयाल व टिंकू गिरफ्तार तथा अभियुक्त चौकीदार अमरदयाल से घटना मे प्रयुक्त की गयी देशी नाजायज बन्दूक 12 बोर व कारतूस बरामद। 
   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 82/2021 धारा 323/504/307 भादवि की घटना में वाँछित चल रहे दो नामजद अभियुक्त टिंकू को गिरफ्तार सहित अभियुक्त अमरदयाल को घटना में प्रयुक्त की गयी अवैध देशी बन्दूक व अक अदद जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
                  घटनाः- दिनांक 08.03.2021 को वादी श्री प्रेमपाल सिंह पुत्र गजाधर सिंह निवासी ग्राम मिहुता थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आश्य की लिखित सूचना दी कि दिनांक 07.03.2021 समय 19.30 बजे शिवकुमार पुत्र विशुन दयाल टेलीफोन से बात करने के लिए घर पर आया था तथा बात करने के बाद वापस घर जाते समय चौकीदार अमर दयाल व उसके लड़के टिंकू तथा अन्य लड़के द्वारा शिवकुमार के साथ गाली गलौज करना तथा मना करने पर किसी ठोस वस्तु से चोट मार देना एवं चौकीदार अमरदयाल द्वारा बन्दूक से गोली मार देना। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 82/2021 धारा 323/504/307 भादवि बनाम अमर दयाल आदि दो नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। 
                गिरफ्तारीः- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना मे फरार आरोपिटयो की गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 08.03.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त अमर दयाल व टिंकू को अभियुक्तगण के मसकनों से समय 17.10 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अमरदयाल से घटना मे प्रयुक्त की गयी देशी बन्दूक व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त अमर दयाल से अवैध असलाह कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0स0- 86/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.अमर दयाल पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम मिहुता थाना अलीगंज जनपद एटा।
2. टिंकू पुत्र अमरदयाल निवासी मिहुता थाना अलीगजं जनपद एटा।
    बरामदगीः-  एक अदद देशी बन्दूक 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर .   
 गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1. उपनिरीक्षक श्री धीरेन्द्र सिंह तोमर
2. का0 1205 तेजवीर सिंह
3. होमगार्ड 166 बलवीर सिंह


  #vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,