छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Sunday, March 7, 2021

छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के 5 लोगों की मिली लाश


 छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव बरामद किया है। जिले के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने शनिवार को बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के बठेना गांव में पुलिस ने राम बृज गायकवाड़ (52), उनकी पत्नी जानकी बाई (47), पुत्र संजू (24), पुत्री ज्योति (21) और पुत्री दुर्गा (28) का शव बरामद किया है। सिन्हा ने बताया, पुलिस को आज शाम जानकारी मिली कि राम बृज और उसका पुत्र अपने मकान में छत के सहारे फांसी पर लटके हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल जब घटनास्थल पर पहुंचा तब उन्होंने पिता पुत्र का शव बरामद किया। दोनों के शव टीन की छत वाले मकान में एक लोहे की छड़ से सहारे लटके हुए थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब करीब ही खेत से तीन महिलाओं के शव मिले। सभी शव जले हुए थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शवों की पहचान राम बृज की पत्नी और उनकी पुत्रियों के रूप में की गई।

#vsknews



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,