महाराष्ट्र :नागपुर -15 से 21 मार्च तक नागपुर में लगा लॉकडाउन - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, March 11, 2021

महाराष्ट्र :नागपुर -15 से 21 मार्च तक नागपुर में लगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र :नागपुर -15 से 21 मार्च तक नागपुर में लगा लॉकडाउन

        कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर (Nagpur Corona Cases) में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह लॉकडाउन आगामी 15 मार्च से लेकर 21 मार्च तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत (Minister Nitin Raut) ने इस बात की घोषणा की है। नागपुर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार और रविवार को इन इलाकों में लगाए गए मिनी लॉकडाउन का अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला। कोरोना के मरीज नियमों को ताक पर रखकर घर से बाहर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से यह लॉकडाउन लगाना पड़ा।

शराब की दुकानें बंद रहेंगी
नितिन राउत ने बताया कि 15 से 21 मार्च के दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि कोरोना वैक्सीनेशन शुरू रहेगा अत्यावश्यक सेवा में शुरू रहेंगी आंखों के दवाखाने और चश्मों की दुकानें भी शुरू रहेंगी। शहर में प्राइवेट कंपनियां बंद रहेंगी। जबकि सरकारी कार्यालय 25% कर्मचारियों के साथ शुरू रहेंगे।
मिनी लॉकडाउन का फायदा नहीं
नागपुर शहर में 14 तारीख मिनी लॉकडाउन लगाया गया था। हालांकि इसका कोई खास परिणाम मिलता हुआ नजर नहीं आया है। नागपुर प्रशासन ने शहर को शनिवार और रविवार के दिन बंद रखने का भी आवाहन जनता से किया था। प्रशासन की इस अपील को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखा। हालांकि सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों की तादाद में कोई कमी नहीं आई है। जिसकी वजह से नागपुर में यह लॉकडाउन लगाया गया है।
24 घंटो में 8 लोगों की मौत
नागपुर शहर में बीते 24 घंटों में 1860 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। बावजूद इसके लोग बिना मास्क के ही सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसके चलते शहर में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में राज्य में 13659 नए मामले सामने आए हैं जबकि 54 लोगों की मौत हुई है। वहीं मुंबई शहर में भी कोरोना के 1539 मामले सामने आए हैं। जबकि 5 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 52,610 तक पहुंच चुका है।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,