उत्तर प्रदेश:गोरखपुर-जनता दरबार में व्हीलचेयर पर 109 वर्षीय महंत सीएम योगी से मिलने पहुंचे - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Sunday, March 21, 2021

उत्तर प्रदेश:गोरखपुर-जनता दरबार में व्हीलचेयर पर 109 वर्षीय महंत सीएम योगी से मिलने पहुंचे

उत्तर प्रदेश:गोरखपुर-जनता दरबार में व्हीलचेयर पर 109 वर्षीय महंत सीएम योगी से मिलने पहुंचे

        दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। इसमें 500 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इस दौरान एक बेहद मार्मिक दृश्य भी देखने को मिला। जब एक 109 वर्षीय महंत व्हीलचेयर पर अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार पहुंचे तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका हाल पूछा और उनकी मदद की।
व्हीलचेयर पर पहुंचे महंत का सीएम ने किया सम्मान
गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाए थे। इस दौरान गोरखपुर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के 500 लोग अपनी समस्या को लेकर जनता दरबार में पहुंचे। इसमें रामजानकी मंदिर कुसम्ही के 109 वर्षीय महंत ओंकारनाथ को देखकर सीएम ने उनका हाल जाना और आने का कारण पूछा। इसके बाद महंत ने बताया कि वह एक यज्ञ करा रहे हैं, उसके पहले गोरक्षपीठाधीश्वर से मिलने की इच्छा थी, जो पूरी हो गई। सीएम ने उनका आदर सत्कार किया। इसके साथ ही मंदिर कार्यालय से उन्हें यज्ञ के लिए मदद की। सीएम के इस दरियादिली का महंत ने आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया।
अधिकारियों को जल्द समस्या के निवारण का दिया आदेश
फरियादियों की समस्या का हो निस्तारण इसके अलावा सीएम ने जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्या सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में आए सभी फरियादियों की समस्या का जल्द निवारण किया जाए। इस दौरान डीएम सहित सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,