बिहार:बेगूसराय-बीच शहर में अचानक भागने लगी बेगूसराय पुलिस, शराब तस्करों को पकड़ने गई तो चले ईंट-पत्थर - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Wednesday, February 24, 2021

बिहार:बेगूसराय-बीच शहर में अचानक भागने लगी बेगूसराय पुलिस, शराब तस्करों को पकड़ने गई तो चले ईंट-पत्थर

 

बीच शहर में अचानक भागने लगी बेगूसराय पुलिस, शराब तस्करों को पकड़ने गई तो चले ईंट-पत्थर

                              बेगूसराय में छापेमारी करने गई पुलिस को पोखरिया मोहल्ले के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लड़कियों और महिलाओं ने खदेड़ दिया। शराब बेचने की गुप्त सूचना पर पुलिस मोहल्ले में पहुंची थी।                                                

पुलिस की बदसलूकी से भड़क गए लोग
पुलिसकर्मी घरों में घुसकर लोगों को मारने-पीटने लगे। इसमें एक युवती को पुलिस ने घसीटते हुए बाहर लाया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी तरह पुलिसकर्मियों ने बच्चों को भी पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए। आक्रोशित ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। खुद को घिरता हुआ देख पुलिसकर्मी जान बचाकर भागने लगे। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
#vsknews

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,