राजस्थान :धौलपुर में एक रेस्टोरेंट मालिक को दिनदहाड़े दो नकाब पोस बदमाशों ने गोली मार दी - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Saturday, January 9, 2021

राजस्थान :धौलपुर में एक रेस्टोरेंट मालिक को दिनदहाड़े दो नकाब पोस बदमाशों ने गोली मार दी

राजस्थान :धौलपुर में एक रेस्टोरेंट मालिक को दिनदहाड़े दो नकाब पोस बदमाशों ने गोली मार दी

धौलपुर में एक रेस्टोरेंट मालिक को दिनदहाड़े दो नकाब पोस बदमाशों ने गोली मार दी

 घायल को  धौलपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। घटना निहालगंज थाने के बाडी रोड की है। दिनदहाड़े हुए इस घटना से शहर में दहशत फैल गई।

धौलपुर के बाडी रोड स्थित आशीर्वाद होटल के संचालक रजत सिंघल को आज दोपहर में दो नकाब पोश बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वे होटल के काउंटर पर बैठे थे। घटना के बाद हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। कलेक्ट्रेट से मात्र सौ मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें दो बदमाश भागते दिख रहे है। घायल अवस्था में रजत को धौलपुर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। इस गोली कांड के लिए परिजन रजत के जीजा पर  आरोप लगा रहे है। दोनों में पुराना विवाद चल रहा था। पहले भी आपस में झगड़ा हो चुका था। घटना की सूचना पर निहालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जांच कर रहे है।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,