संतकबीर नगर - भाकियू लोकशक्ति के जिला इकाई की बैठक सम्पन्न - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Thursday, January 21, 2021

संतकबीर नगर - भाकियू लोकशक्ति के जिला इकाई की बैठक सम्पन्न

 भाकियू लोकशक्ति के जिला इकाई की बैठक सम्पन्न


संत कबीर नगर। जिले के सेमरियावां ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को भाकियू लोकशक्ति के जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाकियू लोकशक्ति के प्रदेश महासचिव श्री प्रकाश पांडेय भी उपस्थित रहे। वतौर मुख्य अतिथि श्री पांडेय ने कहा कि आज जरूरत है किसानों को संगठन से जोड़ने की। जब संगठन मजबूत होगा तो हम किसानों की समस्याओं के लिये बखूबी लड़कर उनका हल कर सकते हैं। आज हर जगह किसान, मजदूर ठगा जा रहा है।ऐसे में हमें सचेत रहने की जरूरत है।
       अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव अकबर अली ने कहा कि किसान खुद भूखे रहकर सभी के पेट भरने का कार्य करता है। हमे उसके लिए आगे आना ही होगा। 
        जिला अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि हमें गांव गांव और घर घर जाकर लोगों को संगठन से जोड़कर इसे मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये भी हमें लड़ाई लड़नी है।
      आगे कहा कि किसी भी किसान या कार्यकर्ता का उत्पीड़न संगठन बर्दास्त नही कर सकता। इसके लिये किसी भी हद तक जाना पड़े उनकी लड़ाई लड़ी जाएगी। 
      ब्लॉक अध्यक्ष बघौली सुभाष यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति हमेशा से ही किसान हित मे कार्य कर रहा है हमे लोगों को संगठन से जोड़ने की जरूरत है तभी संगठन मजबूत होगा। इसलिए संगठन लगातार जागरण पंचायत भी कर रहा है। 
      संगठन के जिला सचिव विजय पाल ने कहा कि कि सभी लोग वर्तमान में देश में चल रहे किसान आन्दोलन का जमकर समर्थन करें। हमे किसान विरोधी तीनों कृषि कानून को किसी भी कीमत पर वापस कराना है। किसान आन्दोलन के समर्थन मे भाकियू लोकशक्ति ही दिल्ली बार्डर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व मे महीनों से डटी हुई है। 
      इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश भट्ट के अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला सचिव अकबर अली,  जिला सचिव विजय पाल, ब्लॉक अध्यक्ष बघौली सुभाष यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सेमरियावां घनश्याम लोधी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सेमरियावां छोटेलाल, तहसील अध्यक्ष मेहदावल फिरोज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,