बस्ती : कांग्रेस ने शुरू किया न्याय पंचायत स्तर तक संगठन सृजन अभियान - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Monday, January 4, 2021

बस्ती : कांग्रेस ने शुरू किया न्याय पंचायत स्तर तक संगठन सृजन अभियान

 बस्ती : कांग्रेस ने शुरू किया  न्याय पंचायत स्तर तक संगठन सृजन अभियान

बस्ती  । सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में संगठन सृजन अभियान की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी तक वृहद अभियान चलाकर लक्ष्य को पूरा किया जाय।


जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर संगठन सृजन अभियान के तहत दायित्व सौंप दिये गये हैं। पदाधिकारी 23 जनवरी तक क्षेत्रवार विवरण उपलब्ध करा दें जिससे प्रदेश संगठन को उसकी जानकारी दी जा सके।

प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी देवेन्द्र निषाद ने कहा कि मजबूत संगठन के आधार पर ही विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित हो सकेगी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत से सृजन अभियान में जुट जाय जिससे भाजपा के झूठ को बेनकाब कर कांग्रेस की मजबूत सरकार बने।

यह जानकारी देते हुये प्रवक्ता मो.रफीक खां ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ रामभवन शुक्ल, विपिन राय, विश्वनाथ चौधरी आदि ने संगठन  की मजबूती के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में मुख्य रूप से डा. दीपेन्द्र सिंह, अनिल भारती, संदीप श्रीवास्तव, भूमिधर गुप्ता, अयाज अहमद, सचिन शुक्ल, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अलीम अख्तर, गुड्डू सोनकर, अमर बहादुर उर्फ तप्पे बाबा, रविन्द्र सिंह राजन, रिजवान अहमद, फिरोज खां, पवन वर्मा, राहुल चौधरी, बजरंगी लाल, महेश चौधरी, सोमनाथ पाण्डेय, नन्हकू सोनकर, अनुराग पाण्डेय आदि शामिल रहे। अंत में कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव के वयोवृद्ध पिता गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,