खून जमा देने वाली ठंड, केदारनाथ में माइनस 7 डिग्री तापमान - VSK News

Breaking

||*** स्वागत है आप का VSK News पोर्टल में || VSK News पोर्टल तक अपनी बात Email: Newsvsk@gmail.com / WhatsApp @ +91-7296065336 के जरिये पहुचाए *** ||

Post Top Ad

Friday, December 18, 2020

खून जमा देने वाली ठंड, केदारनाथ में माइनस 7 डिग्री तापमान

 

खून जमा देने वाली ठंड, केदारनाथ में माइनस 7 डिग्री तापमान

उत्तर भारत में ठंड का  कहर बढ़ता  जा रहा है. पहाड़ों  पर  बर्फबारी  की वजह से   भारत के उत्तरी क्षेत्रों में तापमान गिरने लगा है. केदारनाथ में पारा लुढ़क कर माइनस 7 डिग्री पर पहुंच गया है.  उत्तराखंड में बीते कई दिनों से जारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ   मंदिर के आसपास बर्फ की मोटी परत जम गई है। हाल ही में हुई  बर्फबारी के  कारण जहां केदारनाथ  मंदिर का आधा  हिस्सा बर्फ  में  डूब गया है,  वहीं  औली,  मुक्तेश्वर समेत  तमाम  पर्यटन  स्थलों  पर भी बर्फबारी के  कारण  लोगों  को परेशानी  का  सामना  करना  पड़ रहा है। बर्फबारी  के कारण मंदिर का आधा  हिस्सा  बर्फ  के बीच दिखाई दे रहा है। आधिकारिक  जानकारी  के अनुसार, केदारनाथ मंदिर के आस-पास फिलहाल 2  फीट से अधिक  बर्फ  जमी  हुई है। इसके अलावा यहां चल रहे निर्माण कार्य भी बंद हो गए हैं।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

,,,,,,